बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंची विकास प्राधिकरण की टीम से लोग उलझ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया, लेकिन विरोध बढ़ता देख टीम लौट गई। उधर, एडीएम का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा।
एसडीएम अमित कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को विकास प्राधिकरण की टीम कोताना रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंची। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। मगर, विरोध बढ़ता देख पुलिस और प्राधिकरण की टीम लौट गई। इस संबंध में एडीएम अमित कुमार ने बताया कि अवैध कालोनियों के खिलाफ प्राधिकरण सख्त है, यह अभियान बराबर जारी रहेगा।