फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बने गहरे गडढो मे फंसकर पलटा गन्ना लदा ट्रक

विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास गडढो मे पलटा पडा गन्ने से लदा ट्रक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद स्थित तौल केंद्र से गन्ना लादकर बागपत शुगर मिल जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार सुबह खेकड़ा तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम एलिवेटिड मार्ग का निर्माण जारी है। खेकड़ा तहसील से पाठशाला बस स्टैंड तक मार्ग के बीचोंबीच बडे़-बडे़ पिलर बनाए जा रहे हैं। इस कारण मार्ग संर्कीण होने के साथ गड्ढों में तब्दील है। इससे वहां आए दिन जाम लगने की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालकों को भी वहां से गुजरते समय परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांव सांकरौद स्थित गन्ना तौल केंद्र से बागपत मिल के लिए गन्ना लादकर जा रहा ट्रक खेकड़ा तहसील के पास गड्ढे में पलट गया। जिससे काफी दूर तक मार्ग पर गन्ना बिखर गया। हादसे में गांव डौला निवासी ट्रक चालक कामिल भी घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से अन्य वाहन और यात्री नहीं गुजर रहे थे। पुलिस ने जानकारी पाकर घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें