फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पत्नी से विवाद में ट्रक चालक ने सल्फास खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिला थाने के पास एक खाली प्लाट में पड़ा मिला युवक का शव, जेब में मिली सल्फास
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पत्नी से विवाद में शोभापुर गांव के ट्रक चालक अजीत उर्फ गौरव (26) ने महिला थाने के समीप सल्फास निगलकर जान दे दी। वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बेटी को लेने ससुराल आया था, जो उसके साथ नहीं गई। पुलिस को मृतक की जेब से सल्फास की डिब्बी मिली है।
शोभापुर के रहने वाले अंकित और तरुण ने बताया कि उसके भाई अजीत उर्फ गौरव की कोर्ट मैरिज हिसावदा गांव की दीशू से हुई थी। कुछ दिन पहले विवाद होने पर दीशू आठ माह की बेटी को लेकर मायके चली गई। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले अजीत अपनी पत्नी और बेटी को लेने के लिए हिसावदा आया, लेकिन ससुराल वालों ने पत्नी और आठ माह की बेटी को वापस नहीं भेजा। इससे क्षुब्ध होकर अजीत घर वापस नहीं गया। मंगलवार सुबह महिला थाने के पास अजीत का शव मिला। मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि अजीत ट्रक चालक है, जो कुछ दिन से ट्रक भी नहीं चला रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ससुराल में पत्नी और दिव्यांग सास
हिसावदा के ग्रामीणों ने बताया कि अजीत ने दीशू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दीशू के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां दिव्यांग है। दीशू के घर में उसकी दिव्यांग मां रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें