-जीता स्वर्ण पदक, दिल्ली में आयोजित हुई थी चैंपियनशिप
फोटो संख्या 2
बड़ौत। दिल्ली में संपन्न हुई इंडियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में इदरीशपुर गांव के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का स्वागत करने का निर्णय लिया।
दिल्ली में 7 से 9 जून तक इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में चैंपियनशिप हुई, जिसमें बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सोनीपत समेत अन्य जगहों के खिलाड़ियाें ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में इदरीशपुर गांव के खिलाड़ी पंकज पंवार पुत्र महकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किग्रा भार वर्ग में 480 किग्रा वजन उठाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी पंकज कई पदक जीत चुका है। पंकज पंवार के प्रदर्शन की ग्रामीणों ने सराहना की और गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया। खुशी जताने वालों में पिता महकार, मां गीता, ताऊ तिलकराम, मामा अमित तोमर, आदर्श तोमर, भोपाल, कृष्णपाल, सचिन आदि शामिल रहे।