फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने फैंटम व भूसे से भरी ऊंट बुग्गी में मारी टक्कर, होमगार्ड सहित दो की मौत

विज्ञापन
मृतक साजिद का फाइल फोटो - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार देर रात छपरौली चुंगी के नजदीक एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी फैंटम और भूसे से भरी ऊंट बुग्गी मेें टक्कर मार दी। हादसे में फैटम सवार होमगार्ड, बुग्गी चालक और उसके ऊंट की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ने ट्रक छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिलौचपुरा गांव निवासी साजिद (40) पुत्र मजीद शनिवार की देर रात ढाई बजे भूसे से भरी ऊंट बुग्गी लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक खड़ा था। उसके साथ ही कोतवाली में तैनात फैंटम सवार होमगार्ड अमित तोमर (39) पुत्री ब्रजपाल निवासी जिवाना खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड अमित और बुग्गी चालक साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि फैंटम के परखच्चे उड़े गए और ऊंट की भी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक परमजीत पुत्र प्रेम सिंह निवासी लड़वा जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
कांस्टेबल की इंसास राइफल हुई क्षतिग्रस्त
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिस समय ट्रक चालक परमजीत सिंह ने फैटम और ऊंट बुग्गी को टक्कर मारी थी, कांस्टेबल सुशांत सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया था। इसमें कांस्टेबल सुशांत सिंह की इंसास राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक होमगार्ड अमित का फाइल फोटो- फोटो : BARAUT

ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त फैंटम बाइक- फोटो : BARAUT

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ऊंट बग्गी व ट्रक को रास्ते से हटाती जेसीबी मशीन- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें