चेन्नई में मेडल दिखाते एथलीट इलमचंद तोमर।
- फोटो : BARAUT
पोलवॉल्ट, रिले दौड़ और त्रिकूद में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। व्योश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त रंछाड गांव के 86 वर्षीय एथलीट इलमचंद तोमर ने चेन्नई में हुई 42 वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 26 अप्रैल से 1 मई तक चली इस चैंपियनशिप में इलम चंद तोमर ने 80 वर्ष आयु वर्ग के मैचों में हिस्सा लिया। उन्होंने पोलवॉल्ट में स्वर्ण पदक, 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक, 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक व त्रिकूद में कांस्य पदक जीता है। उनके पदक जितने पर मास्टर प्रह्लाद सिंह, प्रधान अरविंद तोमर, सतबीर माखर, उदयभान सिंह, करतार सिंह, राजेंद्र सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, अवनीश तोमर आदि लोगों ने खुशी जाहिर की है।