छपरौली। आदर्श नंगला से बाछौड़-ककोर बदरखा-छपरौली तक का पांच किलोमीटर का मार्ग जर्जर हो गया है। कई बार मार्ग निर्माण की घोषणाएं हो चुकी है, मगर पांच साल से मार्ग की मरम्मत तक नहीं हुई है। जर्जर मार्ग पर लोगों को गुजरना मुसीबत बना हुआ है। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हो रहे हादसों में लोग चोटिल हो रहे है। गन्ने की बुग्गी और ट्रैक्टर पलट जाते है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
क्या कहते है लोग -
- बाछौड़ के विकास प्रधान का कहना है कि सड़क के गड्ढों के कारण किसानों को गन्ने ढुलाई करने में परेशानी हो रही है। गड्ढों में किसानों की बुग्गी फंस जाती है।
- ककौर गांव के पुष्पेंद्र का कहना है कि कई बार मार्ग की मरम्मत कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
बदरखा के कल्लू पहलवान का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसों में लोग चोटिल हो रहे है।
बदरखा के राजकुमार का कहना है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा है। लोगों का मार्ग से पैदल निकलना भी दूभर है। सबसे ज्यादा परेशानी गन्ना ढुलाई के दौरान होती है। मार्ग पर आए दिन गन्नें की बुग्गी पलटी रहती है।