19वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते
23 फरवरी से गुरुग्राम में होने वाली नॉर्थ इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
बड़ौत। जसपाल राणा शूटिंग रेंज में संपन्न हुई 19वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में खेल इंडिया ट्रस्ट एकेडमी के दिव्यांग शूटर हर्षित सिंह और पंकज राणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते है। दोनों निशानेबाज अब 23 फरवरी से गुरुग्राम में होने वाली नॉर्थ इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
एकेडमी के संस्थापक भगत सिंह तोमर ने बताया कि देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में एक से दस फरवरी तक 19वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें एकेडमी के दिव्यांग शूटर हर्षित सिंह और पंकज राणा ने प्रतिभाग किया था। हर्षित सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल एनएआर स्पर्धा और पंकज राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। दोनों निशानेबाज अब 23 फरवरी से गुरुग्राम हरियाणा में होने वाली नॉर्थ इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों का एकेडमी में सम्मान किया गया। चौधरी सहदेव सिंह, सचिन राणा, विवेक तोमर, सागर तोमर, विक्रांत तोमर मौजूद रहे।