फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी, एसपी को वीरता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया
विज्ञापन

- छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड हुई। आकर्षक झांकियां निकाली गई। मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। शैक्षिक संस्थाओं के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद ने कहा कि युवा उच्च शिक्षा हासिल करें और देश का नाम दुनिया में रोशन करें।
कमांडर उपनिरीक्षक शिवशंकर के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस, कमांडर उपनिरीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में नागरिक पुलिस, कमांडर उपनिरीक्षक नेपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय, प्लाटून कमांडर बलराम सिंह के नेतृत्व में पीएसी 41वीं वाहिनी, कमांडर उपनिरीक्षक सुमन के नेतृत्व में महिला पुलिस, कमांडर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में होमगार्ड, कमांडर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में फैंटम-10 स्क्वॉयड, कमांडर कांस्टेबल सचिन कुमार के निर्देशन में यूपी-112 इनोवा, मुख्य आरक्षी चालक सूर्यवीर के निर्देशन में यूपी-112 बुलेरो, परेड मुख्य चालक विनायक सिंह के निर्देशन में झांकियां निकाली गई। लीडिंग फायरमैन के कमांडर विनोद फोगाट व सत्यपाल सिंह रहे। इसके बाद शैक्षिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल को प्रथम, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्रा को दूसरा और ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल गोरीपुर जवाहरनगर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लक्ष्य पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह ने सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने एसपी को वीरता पदक से सम्मानित किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट, नवाब अहमद हमीद, अभिमन्यु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेधावियों को किया सम्मानित
चांदीनगर। नगर पंचायत रटौल में डॉ अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निगार सिद्दीकी, इमरान व गुलनाज तोमर और अनस को सम्मानित किया गया। समाजसेवी हाजी मुंतजीर चौधरी, चौधरी याकूब, हाजी यूनुस, सैय्यद हैदर, रिफाकत सिद्दीकी, इरफान, बिलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल में फहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा
बागपत। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल जोनमानी पिलाना में गणतंत्र दिवस पर 110 फीट ऊंचा तिरंगे का उद्घाटन सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है। चेयरमैन परविंदर धामा ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। अध्यक्ष पवन सारस्वत, संदीप जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, अजय तोमर, विपिन राणा, अनिल चेयरमैन, नीरज कौशिक, सरिता चौधरी और सुधीर कुमार मौजूद रहे। क्रिस्टल अस्पताल सिसाना में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर दवाई वितरित की। इस मौके पर डॉ अन्नू अग्रवाल, डॉ राजबाला, आकिब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें