फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर की गैस लीकेज होने से नहाते वक्त युवा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी व्यापारी संजीव गुप्ता के पुत्र युवा व्यापारी आयुष (22) मंगलवार की शाम बाथरूम में गीजर चलाकर नहा रहा था। बाथरूम में गैस लीकेज होने से आयुष गुप्ता की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

व्यापारी आयुष गुप्ता की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी। व्यापारी मंगलवार शाम को बाथरूम में गरम पानी से नहाने गया था। पानी गरम करने के लिए लगाए गए गीजर से गैस लीक हो गई, इससे व्यापारी का बाथरूम में दम घुट गया।
उसकी मौत से कस्बे में शोक छा गया। बुधवार को कस्बे के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। हादसे के बाद बुधवार को कस्बे की मंडी बंद रही। कस्बे के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा, व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, प्रवीण मित्तल, रोहित गोयल ,दीपक गोयल, सचिन सिंघल, विपिन गुप्ता ,राजीव सभासद ,अतुल गुप्ता, महेंद्र जैन ,मनोज सिंघल आदि गणमान्य लोगों ने युवा व्यापारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें