फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित -- निवाड़ा के निसार हत्याकांड का ट्रायल शुरू, कोर्ट में नहीं हो सकी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ा में वर्ष 2020 में हुए बवाल में प्रधान के जेठ की हुई थी हत्या, अन्य कई हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा गांव में वर्ष 2020 में प्रधान के जेठ निसार की हत्या के मुकदमे में कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। वहां प्रधान पद के चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर सर्वे करने को लेकर खूब बवाल हुआ था। उसमें प्रधान के जेठ की हत्या कर दी गई थी तो अन्य कई घायल हुए थे। इस मामले में पहली तारीख में कोर्ट में गवाही नहीं हो सकी, क्योंकि आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे। अब अगली तारीख 11 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में 16 मई 2020 को तत्कालीन प्रधान जुलेखा के जेठ निसार, हारुन, चचिया ससुर अंगूर, देवर महकार, इखलाक अपने ही परिवार के उम्मेद के यहां से लौट रहे थे। उन पर राइफल, पिस्टल व तमंचों से फायरिंग कर दी गई थी तो धारदार हथियारों से भी हमला किया गया था। जिससे गोली लगने से निसार की मौत हुई थी। अंगूर, महकार व निसार की पत्नी अफसरी घायल हो गई थी। दूसरे पक्ष से आफताब व नफीसा घायल हो गई थी। वहां काफी बवाल हुआ था। इस मामले में प्रधान रही जुलेखा बेगम के जेठ हारूण ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पूर्व प्रधान के बेटे इस्लामू, इबने, भूट्टू, सुहैल, तोहिद, छोटे, इस्तेकार, जुम्मा, फारूख, महताब, लालू, नोमान, इकरामू, जमील, साबू, बाबू, मुसीर, निजामू, जब्बार, रफीक, गुलबहार, कय्यूम समेत 29 आरोपी बनाए गए थे। इनमें से 11 आरोपी अभी जेल में बंद है तो 18 जमानत पर छूटे हुए है। जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार व वादी के वकील नरेश त्यागी ने बताया कि इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। उनके अनुसार ट्रायल शुरू होने पर पहली तारीख पर केवल वादी ही कोर्ट में पहुंचा, जबकि आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे। इस मामले में आरोपी पक्ष के वकील ने उनके सामने ही गवाही कराने की अपील की थी। इसलिए पहली तारीख पर गवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें