खेकड़ा। नगर में शनिवार की रात्रि में करीब एक बजे आई तेज आंधी और बारिश से पाठशाला मार्ग पर एक विशाल पेड़ बीच मार्ग पर उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर पेड़ को हटवाया।
खेकड़ा नगर में शनिवार की रात्रि में करीब एक बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश भी हुई। तेज आंधी से नगर में पाठशाला मार्ग पर एक यूके लिपस्टिक का पुराना पेड़ टूटकर बीच मार्ग पर गिर गया। पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा। इससे बड़ा हादसा होते टल गया। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलवाकर बीच मार्ग उखडे़ पडे़ पेड़ को हटवाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। दूसरी तरफ बारिश होने से मार्गों पर जलभराव होने पर आवागमन के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ बारिश होने के बाद लोगों ने गर्मी से कुछ हद तक राहत की सांस ली।