बागपत। विधान सभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन दोनों पालियों में 30 कर्मी अनुपस्थित रहे। इसमें पहली पाली में 14 और दूसरी पाली में 16 मतदान कर्मी अनुपस्थित रहे। डीएम ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
पहली पाली में शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कालेज की प्रधानाचार्या चित्रलेखा जैन, भूमि संरक्षण अधिकारी सोमपाल सिंह, किशनपुर बराल के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की प्रधानाचार्या सनोज कुमारी, महर्षि इंटर कालेज नंगलाबढ़ी के सहायक अध्यापक संजय कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय घटौली के सहायक अध्यापक बलवंत, जनता जूनियर हाईस्कूल फिरोजपुर के सहायक अध्यापक संदीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय छछरपुर के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय सांकरौद की सहायक अध्यापिका रीना रानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहल्दा का सहायक अध्यापक मनीष, वाणिज्यकर बड़ौत के वरिष्ठ सहायक गौरव, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत के सहायक अध्यापक अरुण जैन, प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर की सहायक अध्यापिका पार्वती, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कालेज बड़ौत की सहायक अध्यापिका नेहा जैन, राजकीय हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका लक्ष्मी अनुपस्थित रही।
दूसरी पाली में राजकीय पशु चिकित्साल्य शाहपुर बड़ौली के जयवीर सिंह, श्रीकृष्णा इंटर कालेज बालैनी की प्रवक्ता प्रभा यादव, जूनियर हाईस्कूल तिलपनी की सहायक अध्यापिका सरिता, प्राथमिक विद्यालय बावली नंबर दो की सहायक अध्यापिका तनिका, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर की सहायक अध्यापिका नेहा वर्मा, यूपी ग्रामीण विकास बैंक बागपत के विशाल तोमर, संविलियन विद्यालय फतेहपुर चक की सहायक अध्यापिका मंजू शाह, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत की प्रवक्ता इंदु, प्राथमिक विद्यालय जिवाना के सहायक अध्यापक अवनीश कुमार, संस्कृत विद्यालय खेकड़ा के प्रवक्ता रामेंद्र शर्मा, प्राथमिक विद्यालय कंडेरा के सहायक अध्यापक जितेंद्र तोमर, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत की सहायक अध्यापिका निशा, सर्वहितकारी इंटर कालेज मितली की सहायक अध्यापिका आशा सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर की सहायक अध्यापिका वंदना वर्मा, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो ढिकाना के सहायक अध्यापक अमित कुमार मौर्य, जनता इंटर कालेज सूजरा के सहायक अध्यापक अनिल कुमार अनुपस्थित रहे। इन सभी पर डीएम राजकमल यादव ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है।
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण लेते मतदानकर्मी- फोटो : BAGHPAT