बिनौली। खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से बागपत में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पिचोकरा की ब्लैक पैंथर एकेडमी के तीन प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।
एकेडमी के कोच नेशनल मेडलिस्ट जान मोहम्मद ने बताया कि 19 सिंतम्बर को हुए खेल स्पर्धा में उनकी एकेडमी के 8 प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 22 किलोग्राम भार वर्ग की ताइक्वांडो केडिट स्पर्धा में मोहम्मद जेद, अमन, समर ने शानदार प्रदर्शन कर एक-एक स्वर्ण पदक जीता है। बृहस्पतिवार को समाजसेवी गगन धामा, सलाउद्दीन ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर फिरोज, इमरान आदि उपस्थित रहे।