फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक चेंजिंग सिस्टम मे अचानक आई तकनीकि खराबी, हादसा होते टला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक चेंजिंग सिस्टम में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वहीं, रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। करीब आधा घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर-दिल्ली यात्री ट्रेन 04466 खेकड़ा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन बड़ागांव रेलवे फाटक के समीप पहुंची। इसी दौरान रेलवे ट्रैक चेंजिंग सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन हादसा होने की स्थिति बन गई। ट्रैक चेंज न होने पर रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन चालक ने सूझबूझ से काम लिया। इसके चलते हादसा टल गया। चालक ने ट्रेन रोक दी। रेलवे कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेन रवाना की। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रैक चेंजिंग सिस्टम को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें