बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के संचालन सहित अन्य विभागीय कार्यों को लेकर बृहस्पतिवार को यातायात निरीक्षक शामली ने नगर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक ठाक पाया गया।
यातायात निरीक्षक शामली सुनील कुमार बृहस्पतिवार को टीम के साथ अचानक नगर के रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इससे विभागीय कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर संकेत विफलता पंजिका, सिग्नल पाइट एंड क्रॉसिंग कांटा सिग्नल फैलियर, गाड़ी आगमन पंजिका सहित अन्य विभागीय रिकार्डों की जांच की। हालांकि जांच के दौरान अधिकांश रिकार्ड पूरे मिले। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करने, खिड़की पर लटककर सफर न करने के लिए यात्रियों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा यह उनका जनरल दौरा है। वे जनपद की रेलवे लाइनों की सुरक्षा व रख रखाव का निरीक्षण करने आए हैं। इस मौके पर पूर्व स्टेशन अधीक्षक पीके बोस, राजकली, सुमन आदि रहे।