फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोरों पर मिले बिना एमआरपी वाले मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर में बृहस्पतिवार को जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। नगर के दो मेडिकल स्टोरों पर बिना एमआरपी के मास्क मिले। इस पर मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद कुछ स्टोर संचालकों ने सैनिटाइजर और मॉस्क के दाम अचानक बढ़ा दिए है। स्टोर संचालक लोगों से मनमाना मूल्य वसूल रहे है। वायरस से डरे सहमे लोग अधिक दामों में सैनिटाइजर व मास्क खरीदने के लिए मजबूर हो रहे है। बृहस्पतिवार को जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी पवन कुमार यादव ने नगर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर सैनिटाइजर एवं मास्क की जांच की। जांच के दौरान नगर के दो मेडिकल स्टोरों पर बिना एमआरपी के मास्क मिले। उन्होंने स्टोर संचालकों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के सभी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। दोनों स्टोर संचालकों रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें