फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाएं व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक ली। इसमें एएसपी मनीष मिश्र, क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी, लीड बैंक के मैनेजर, पेट्रोल पंप यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने आपराधिक वारदातों की रोकथाम और अधिक मात्रा में कैश ट्रांजेक्शन के लिए स्थानीय स्तर से सुरक्षा प्रदान कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के संबंध में शासन के निर्देशों व साप्ताहिक बंदी का शत-प्रतिशत पालन कराने हेतु आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

अपराध रोकें, पुलिस की छवि सुधारें
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें एएसपी मनीष मिश्र, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने अपराध नियंत्रण, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न, डकैती, लूट, हत्या के मुकदमों के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराकर शत-प्रतिशत अनुपालन कराने की हिदायत दी। अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने व जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने, हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10, जिलाबदर अपराधियों पर निगरानी रखने, वांछित व वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने तथा कुशल व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। पॉक्सो एक्ट व अन्य गंभीर अपराधों में मजबूत पैरवी के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के संबंध में शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें