फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिए कम लागत, अधिक उत्पादन के टिप्स

विज्ञापन
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषि मेले मे किसानो को उन्नत बीज का वितरण करते विधायक योगेश - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान के तहत खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेले का आयोजन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के किसानों को निशुल्क उन्नत बीज किट वितरित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान के तहत खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान मेले का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर कम लागत और अधिक उत्पादन के टिप्स दिए। इस दौरान अनुसूचित जाति के किसानों को निशुल्क उन्नत बीज किट वितरित की।
कृषि मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही अनुसूचित जाति के किसानों को निशुल्क उन्नत बीज किट वितरित की। इसके बाद उद्यान अधिकारी ने किसानों को पाइपलाइन ड्रिप सिंचाई के लिए अनुदान के बारे में बताया। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल ने कहा कि आज इंसान को बदलने की आवश्यकता है। तभी हम प्राकृतिक संसाधनों को पुन: संरक्षित कर सकते हैं। साथ ही तालाब योजना के बारे में भी जानकारी दी। गन्ना विकास अधिकारी की प्रतिनिधि नीरा यादव ने गन्ने की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया। एलडीएम के प्रतिनिधि बोबी शर्मा ने किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। मंडी समिति सचिव जयप्रकाश धामा ने उपहार योजना के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान विजय ने प्राकृतिक खेती के व्यवसायिक अनुभवों को साझा किया। मौसम विज्ञानी अंकिता नेगी ने प्राकृतिक खेती में मौसम की जानकारी के महत्व के बारे में बताया। गृह विज्ञानी डा. सरिता जोशी ने महिला कृषकों को पोषण वाटिका और हमारा स्वास्थ्य विषय के बारे में बताया। डा. संदीप चौधरी ने किसानों को 10 फसलों की प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मेले 416 किसानों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन डा. अमित चौधरी ने किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, पूर्व केवीके प्रभारी गजेंद्रपाल, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दस विभागों ने स्टाल लगाए
मेले में कृषि से जुडे़ 10 विभागों ने स्टॉल लगा किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा अचार, चटनी, मुरब्बे का स्टॉल लगाया गया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन शुगरकेन परियोजना के अंतर्गत विभिन्न यंत्रों और मशीनों का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती कर उत्पादन बढ़ाने के तरीके बताए
फोटो - 2
दोघट। दाहा में मंगलवार को पूसा की ओर से किसान गोष्ठी हुई। इसमें पूसा की सीईओ नीरु भूषण ने किसानों को प्राकृतिक खेती कर फसल का उत्पादन बढ़ाने के गुर बताए। उन्होंने किसानों को रसायनिक खाद का प्रयोग करने के बजाए गोबर की खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि विशेषज्ञ जयप्रकाश डबास ने किसानों को गोबर की खाद, कंपोस्ट खाद का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रियम महेश्वरी, निजागुन हिरमथ, रागुल प्रमाशिवम, डाक्टर रेनुका, नारायण भारद्वाज, ध्रुव तोमर, गौरव सोमवंशी, अमशु, सतकुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर देवेंद्र राणा, जितेंद्र, नरेंद्र अहलावत, संजीव कुमार, मांगेराम, देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें