बिनौली सीएचसी पर कोरोना वैक्सीनेशन करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BARAUT
- पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष 107 फीसदी लोगों को किया गया टीकाकरण
- 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में भर में रविवार को 14 अप्रैल तक चलने वाले विशेष टीका उत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले भर में 69 सत्र लगाकर टीका उत्सव अभियान शुरू किया गया। जनपद के छह ब्लॉक में लक्ष्य के सापेक्ष 107 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया। सबसे अधिक पिलाना ब्लॉक में 163 प्रतिशत टीकाकरण हुआ, जबकि सबसे कम छपरौली ब्लॉक में 49 फीसदी टीकाकरण हुआ।
सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। चार दिन तक चलने वाले इस विशेष अभियान के प्रत्येक वर्ग के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण कराया जाएगा। रविवार को सभी केंद्रों पर समाजसेवियों द्वारा टीका उत्सव का शुभारंभ किया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समाजसेवी मंगत सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि जिले में चार हजार लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। 4320 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। लक्ष्य के सापेक्ष 107 प्रतिशत लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
जिले में ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक केंद्र लक्ष्य टीकाकरण
बागपत आठ 800 398
बड़ौत सात 700 840
बिनौली सात 700 690
छपरौली छह 600 520
खेकड़ा छह 600 890
पिलाना छह 600 980
कुल 40 4000 4320