फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के तीन जवान गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएंगे करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागपत। जिले के गांव ट्योढी के संदीप शर्मा, सरूरपुर रविंद्र कुमार, छपरौली के विवेक खोखर गणतंत्र दिवस परेड में आईटीबीपी की ओर से शामिल होकर बाइक पर करतब दिखाएंगे। आईटीबीपी की टीम परेड में बॉर्डर मैन, लोट्स, हवाईजहाज सहित अन्य तरह के करतब दिखाएगी। तीनों जवानों की यह बड़ी उपलब्धि होगी, जिस पर परिवार और गांव वाले काफी खुश है।
विज्ञापन

ट्योढी गांव के रहने वाले संदीप शर्मा आईटीबीपी में कांस्टेबल है, जो इस वक्त 50 बटालियन रामगढ़ में तैनात है। इनके अलावा सरूरपुर गांव के रहने वाले आईटीबीपी के जवान रविंद्र कुमार इस वक्त 38 बटालियन रायपुर में तैनात है। छपरौली के विवेक खोखर अभी 26 बटालियन अमृतसर में तैनात है। यह तीनों गणतंत्र दिवस परेड में आईटीबीपी की जांबाज टीम में शामिल होकर बाइक पर करतब दिखाएंगे। संदीप शर्मा ने बताया कि आईटीबीपी की जांबाज टीम पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रही है। इससे पहले आईटीबीपी की पैदल टुकड़ी शामिल होती थी। विवेक खोखर इस टुकड़ी में शामिल हो चुके है। उनके अनुसार जांबाज टीम में शामिल करने से पहले बाइक टेस्ट होता है और उसके बाद ट्रेनिंग भी कराई जाती है। संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीम बॉर्डर मैन, लोट्स, हवाईजहाज सहित अन्य तरह के करतब दिखाएगी। उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें