फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़त के दौरान तीन लोगों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हमलावरों को लोगों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मोहल्ला ठाकुरद्वारा में बुधवार की रात शादी में चढ़त के दौरान लाइट और घोड़ा-बुग्गी का काम करने वाले तीन लोगों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में तीन युवक घायल हो गए। लोगों ने तीन हमलावरों को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में आठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घायलों में नसीम व साजिद पुत्रगण इलियास और आजिम पुत्र नसीम निवासी पठानकोट शामिल है। कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वे तीनों शादी समारोह में लाइट और घोड़ा-बुग्गी का काम करते है। बुधवार की रात तीनों मोहल्ला ठाकुरद्वारा में चल रही एक शादी में काम कर रहे थे। इसी दौरान चार बाइकों पर शामिल हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे चढ़त में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। हमले में वे तीनों घायल हो गए। इस दौरान भाग रहे तीन हमलावरों को लोगों ने धर दबोचा और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि घायल नसीम पुत्र इलियास ने सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें