शनि मंदिर का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया
- कीर्तन और भंडारा कर प्रसाद वितरित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के खिंदौड़ा मार्ग पर नाग देवता स्थल पर बृहस्पतिवार को श्री शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराकर वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।
नाग देवता स्थल पर पिछले साल श्री शनि मंदिर की स्थापना की गई थी। बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया। सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर धर्मलाभ उठाया। मंगल आरती और कन्याओं का भोजन कराकर भंडारे का आयोजन किया गया।