फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बाइक, एक तमंचा तथा दो चाकू बरामद किए। पुलिस ने तीनों का शनिवार को चालान कर दिया।
एनसीआर में काफी दिन से बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरोह के तीन सदस्यों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एनबीसीसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक, एक कटी बाइक, बाइक काटने के औजार, एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए। ये तीनों आरोपी खेकड़ा निवासी हैं। इनमें शकील और दीपक कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी व आरिफ नई बस्ती निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य खेकड़ा, लोनी और बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के साथ एनसीआर में बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बाइक काटकर उनके पुर्जों की बिक्री करते हैं। पुलिस का कहना है कि चौथा सदस्य नीटू अभी फरार है। तीनों चोरों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

दो लोहा चोर पकडे़
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात दो लोहा चोर गिरफ्तार किए हैं। ये दोनों खेकड़ा निवासी मोहित और नितिन हैं। इनसे चोरी की लोहे की छडे़ बरामद की गई हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि दो दिन पहले इन्होंने कस्बे के विजयनगर में तीन घरों से लोहे के सामान की चोरी की थी। इनका एक साथी गोपाल निवासी खेकड़ा फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें