फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन की छत गिरने से मलबे मे दबकर तीन मजदूर हुए घायल

विज्ञापन
बडागांव मे सचिवालय की छत के मलबे मे दबने से घायल मजदूर - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जर्जर हाल पंचायत भवन की छत तोड़ते समय अचानक भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव में करीब छह दशक पूर्व पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। यह देखरेख के अभाव में काफी दिन से जर्जर हाल में था। अब वहां नया पंचायत भवन बनवाया जा रहा है। इसके चलते तीन मजदूर शुक्रवार सुबह पंचायत भवन की छत तोड़ने लगे। इस दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबकर गांव ललियाना निवासी सलीम, अली मोहम्मद और समीर घायल हो गए। हादसे का पता लगने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तीनों मजदूरों को मलबे के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी ने बताया कि मलबे में दबे तीनों मजदूरों को समय रहते निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें