फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन की मौत, 14 संक्रमित, 221 केस एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में कुल 9139 संक्रमित मिले हैं। फिलहाल 221 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराकर गलियों को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को तीन लोगों की मौत हुई है। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 140 हो गई हैं। 14 संक्रमित मिलने पर जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 9139 हो गई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट कर गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन गलियों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत का सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। सर्विलांस की टीम संक्रमित और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें