फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव में 27 फरवरी से एक मार्च तक लगेगा तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला

विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- 28 फरवरी को रात्रि में तीन बजकर 25 मिनट पर होगा झंडारोहण
विज्ञापन

- 13 फरवरी को मंदिर समिति की बैठक में तैयार होगी रुपरेखा और दुकानों के टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव में लगने वाली फाल्गुनी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को रात्रि में तीन बजकर 25 मिनट पर झंडारोहण किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से मेले की तैयारी शुरू कर दी है। 13 फरवरी को मंदिर समिति की बैठक कर मेले की रुपरेखा और दुकानों के टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को मंदिर समिति के सचिव व पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम राजकमल को पत्र भेजकर इसके बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन

परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा और मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर पर 27 फरवरी से एक मार्च तक लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर समिति की ओर से मेले में लगने वाली दुकानों, बिजली व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के लिए जल्द ही टेंडर छोड़ा जाएगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की व्यवस्था कराई जाएगी। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर मेले की निगरानी की जाएगी। मंगलवार को फाल्गुनी मेला आयोजन के लिए तीन दिवसीय मेले को लेकर मंदिर समिति ने डीएम राजकमल यादव को पत्र भेजकर अवगत कराया है। मंदिर समिति ने मेला आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की व्यवस्था कराने की मांग की है। मेला आयोजन के लिए 13 फरवरी को मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में मेला सकुशल संपन्न कराने व दुकानों का ठेका छोड़े जाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें