फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती को मारने की धमकी,व्यापारी सड़कों पर

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में जाम के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत की घनश्याम गंज मंडी में रिफाइंड के टीन बदलने और पुराने नोटों को लेकर एक आढ़ती के साथ पांच-छह लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की। इससे व्यापारियों में आक्रोश हो गया। उन्होंने मंडी बंद कर भगवान महावीर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बाद में धरने पर बैठ गए। धरने पर पहुंचे एसएसआई ने आंदोलनकारियों को मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

 घनश्याम गंज मंडी में पारस ट्रेडिंग कंपनी के मालिक शुभम जैन और जयपाल जैन है। उनका यहां से कुछ दिन पहले कुछ लोग रिफाइंड के टीन ले गये थे। रविवार को वे लोग रिफाइंड के टीन बदलने आए। एक टीन लीकेज था। उन्होंने उसे लेने से इंकार कर दिया और पुराने नोटों को बदलने को लेकर आए लोगों से उनका विवाद हो गया और उन्होंने शुभम के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी उन्होंने व्यापारी के साथ हाथापाई की और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। 
मंडी के व्यापारियों को इसकी जानकारी मिली तो वे एकत्र हो गए। व्यापारियों को एकत्र होता देखकर मारपीट करने वाले लोग वहां से धमकी देकर चले गए। इसे लेकर व्यापारियों ने मंडी बंद कर मंडी के सामने भगवान महावीर मार्ग अवरुद्ध कर दिया अौर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस के साथ  नोकझोंक भी हो गई। व्यापारियों ने कहा पुराने नोट बंद होने के बाद उनके साथ आए दिन झगड़े हो रहे हैं, लेकिन शासन और जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी इसके लिए कुछ नहीं कर रहा है।  पुलिस अधिकारियों ने नाराज व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अफसरों की आंदोलित दुकानदारों ने एक न सुनी।   करीब एक घंटे बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया, लेकिन अपनी दुकानें बंद करके घनश्याम गंज मंडी गेट पर धरना देकर बैठ गए। 
उन्होंने कहा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वे धरने पर बैठे रहेंगे। बाद में एसएसआई राजपाल सिंह व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि वे रिपोर्ट दर्ज कराए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बाद में शुभम के चाचा महेश जैन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन व्यापारियों ने अपनी दुकानें फिर भी बंद रखी और सुरक्षा की मांग की। हंगामा करने वाले व्यापारियों में रवि पालीवाल, संदीप गर्ग, प्रमोद जैन, पिंटू, महेश, अन्नू, सुरेश चंद, शिखर चंद, मिट्ठन लाल, नीरज गुप्ता, सोनू सैनी, संजीव जैन, अंकुर जैन, दिनेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें