फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण कंपनी के पेयजल लाइन तोडने से दस महीने से पानी को तरसे पांच हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मेरठ रोड पर पेयजल लाइन तोड़ दिए जाने के कारण दस महीने से पांच हजार से ज्यादा लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका द्वारा पत्र भेजने के बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं कराई गई। इस पर ईओ ने निर्माण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे का निर्माण राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। कंपनी के कर्मियों ने करीब दस महीने पहले हाईवे किनारे नाला निर्माण करते समय पेयजल लाइन तोड़ दी थी। इसके बाद से मेरठ रोड की मुन्नालाल एंक्लेव, न्यू कॉलोनी, आर्य नगर, सिटी प्लाजा, मेरठ रोड पर गली नंबर एक व दो में पेयजल आपूर्ति ठप हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर इन कॉलोनियों के लोगों ने कई बार हंगामा किया। जिस पर उनको नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने हाईवे निर्माण कंपनी को पेयजल लाइन दुरुस्त कराने के लिए पत्र भेजा। कंपनी ने नाला निर्माण पूरा होने के बाद लाइन ठीक कराने के लिए कहा था। अब नाला व हाईवे निर्माण होने के बाद भी कंपनी ने पेयजल लाइन दुरुस्त नहीं कराई, जबकि कंपनी को नगर पालिका की ओर से कई बार पत्र भेजे गए। अब अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें