-नगर पालिका में हुआ कार्यक्रम, प्रदर्शनी भी लगाई गई
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अच्छा कार्य करने पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों, सफाई निरीक्षकों एवं सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन बबीता तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्ड स्तर पर स्वच्छता, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के गठन, कचरा पृथक्करण, सामुदायिक कंपोस्टिंग एवं रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल सिद्धांत पर चर्चा की गई। वहां पालिका परिषद एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कंपोस्टिंग ड्रम, कम्युनिटी कंपोस्टर एवं तैयार जैविक खाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, वीरेंद्र सिंह तेवतिया, फहीम अख्तर, मुकुल सैनी, मीनाक्षी सिसोदिया, राजेश उज्ज्वल, मंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।