फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्विज प्रतियोगिता में ऋतिक, रिहान और विशेष ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के दिल्ली रोड स्थित स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में कराई गई जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो- पांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के दिल्ली रोड स्थित स्याद्वाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में जिला सतरीय क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इंटरमीडिएट वर्ग में सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल के ऋतिक, रिहान और विशेष ने प्रथम, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना के रोहित, अंकित ने द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की मानसी व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल वर्ग में सर्वहितकारी इंटर कॉलेज बिनौली के सनी, सादिक व लकी ने प्रथम, आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज अमीनगर सराय की अनम, नैना व शिफा ने द्वितीय व श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना के वंश, आर्यन व अंशुल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष नागेंद्र गोयल, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, अनुग्रह पाठक, डायरेक्टर प्रवीण मलिक, प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. सोनिया वर्मा, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें