बागपत। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को दस माह बाद दिवाली पर तीन माह का मानदेय मिलेगा। जिले के विद्यालयों में तैनात 1533 रसोइया पिछले दस माह से मानदेय की मांग कर रहे थे।
जिले में 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक और 136 कंपोजिट विद्यालयों में पंजीकृत 70 हजार 370 छात्र-छात्राओं के भोजन बनाने की जिम्मेदारी 1533 रसोइया पर है। इन्हें बीते दस माह से वेतन नहीं मिला है। अब शासन ने तीन महीने के मानदेय की ग्रांट जारी की है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से बुधवार को रसोइयों के खातों में तीन माह का मानदेय जारी किया जाएगा। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के जिला समन्वयक फरजान शैरफ ने बताया कि शासन स्तर से रसोइयों के लिए तीन माह के मानदेय की ग्रांट जारी की है। मानदेय खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।