फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, 100 करोड़ का कारोबार हुआ

विज्ञापन
बागपत में देर शाम तक बाजार में खरीदारी के लिए लोगो की भीड़ रही - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- वाहनों के शोरूम, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण व सराफा बाजार में खरीदारी के लिए दिनभर लगी रही भीड़
विज्ञापन

- बाजारों में भीड़ देखकर दुकानदारों के खिले चेहरे, पिछली बार के मुकाबले बाजार में ज्यादा कारोबार हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। कोरोना के कारण बाजार में चल रही मंदी को इस बार त्योहारी सीजन ने दूर कर दिया है। धनतेरस पर बाजार में खूब धनवर्षा हुई। मंगलवार को करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही। लोगों ने सर्राफ, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, दिवाली की सजावट के सामान की दुकान से खूब खरीदारी की तो वाहनों के शोरूम पर भी भीड़ लगी रही।
जिले भर में मंगलवार को धनतेरस मनाई गई। बागपत, बड़ौत समेत सभी जगहों के बाजारों में सजावट के सामान, गिफ्ट, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफ की दुकान पर कई दिन पहले से ग्राहक बढ़ने लगे थे। मंगलवार को सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी। इससे बाजार में पूरी तरह से रौनक दिखाई दी। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन की दुकानों पर लगी रही तो इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान पर भी ग्राहक उमड़े रहे। इस बार बाइक के शोरूम पर भी उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंचे और वाहनों की खरीदारी की। बाजार में लोगों को लुभाने के लिए नए आइटम उपलब्ध रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों के अनुसार जिले में मंगलवार को धनतेरस पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले अच्छा कारोबार रहा
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी का कहना है कि धनतेरस पर पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार अच्छा रहा। अभी उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली तक ऐसे ही कारोबार होता रहेगा।
--
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के खरीदार कई गुणा बढ़े
बागपत के इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी जगदीश अरोड़ा व बड़ौत के अमित जैन ने बताया कि इस बार धनतेरस काफी अच्छा रहा और पिछले कई साल के मुकाबले कई गुणा खरीदार बढ़े है। लोगों ने ऑनलाइन की जगह बाजार से ज्यादा खरीदारी की।
रेडीमेड गारमेंट का बाजार भी अच्छा रहा
कपड़ा व्यापारी नवनीत जैन व डीके जैन के अनुुसार रेडीमेड गारमेंट का बाजार अच्छा रहा। इस बार त्योहार के कारण पिछले कई दिनों से ग्राहक बढ़ने शुरू हो गए थे। धनतेरस पर भी पहले के मुकाबले अच्छा कारोबार रहा।
विज्ञापन

सराफा बाजार भी चमका
बागपत के स्वर्णकार व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, बड़ौत के सर्राफ प्रभात जैन व सौरभ जैन ने बताया कि सोने-चांदी का अच्छा कारोबार रहा। लोगों ने लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति काफी खरीदी तो अन्य आभूषण की खरीदारी भी की गई। पिछले साल के मुकाबले इस साल अच्छा कारोबार रहा। खेकड़ा के सराफ गौरव वर्मा, राकेश वर्मा, बिट्टू वर्मा, सोनू वर्मा आदि ने बताया कि महंगाई के बावजूद ग्राहकों ने आभूषणों की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें