फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मेल आईडी पर भी जाएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- वेबसाइट और सभी शिक्षकों की बनाई जाएगी ई-मेल
विज्ञापन

- सचिव यूपी बोर्ड दिब्याकांत शुक्ल ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। इस बार छात्र-छात्राओं की अपनी ई-मेल आईडी पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट आएगा। डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिव यूपी बोर्ड दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा और मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी करने के प्रयास में है। इस बार वेबसाइट और स्कूलों के साथ-साथ परीक्षार्थियों की ई-मेल आईडी पर परिणाम जारी होंगे। यह कवायद पहली बार होगी। यूपी टॉपर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि शासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग में ई-मेल आईडी, छात्रों की यूनिक आईडी नंबर आदि सभी कुछ बनाने पर जोर दिया गया था। कहा कि तैयारी है कि ई-मेल आईडी पर परीक्षा परिणाम जारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें