फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों तक रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान गली - मोहल्ले से लेकर बाजारों तक सन्नाटा रहा। प्रतिष्ठान बंद रहे, इस कारण नगर में लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। नगर के मुख्य मार्गों पर दिन भर इक्का - दुक्का लोग ही दिखाई दिए। दिल्ली - सहारनपुर और मेरठ - बागपत हाईवे पर भी वाहनों की संख्या काफी कम रही। पुलिस ने दिन भर शहर की गलियों का भ्रमण कर व्यवस्था बनाई और आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलने वाले लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को भी नगर का बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर शासन ने 15 मई तक साप्ताहिक बंदी करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक बंदी के आदेश दिए। शनिवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार संघ ने साप्ताहिक बंदी में सहयोग करने का आह्वान कर 15 मई तक रविवार व सोमवार बंदी की अपील की। सोमवार को दूध, ब्रेड, मेडिकल स्टोर के अलावा अन्य जरूरत का सामान की दुकानें पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक कोई पाबंदी नहीं रहेगी। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रहेगा।
नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी का असर देखने को मिला। शनिवार को आठ बजते ही दुकानों के शटर बंद हो गए और रविवार को पूरा दिन नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों और बाजारों में सन्नाटा रहा। हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही कम रही। लोग आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकले। पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर घर से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें