फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिन भर कोहरा छाया रहा, पाले से ठिठुरते रहे लोग

Sun, 19 Jan 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में सर्द हवा के दौरान हाईवे पार करती छात्राएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बागपत। यहां सुबह और शाम छाने के साथ ही पाला पड़ने से ठिठुरन के साथ-साथ गलन बढ़ गई है। शनिवार को तापमान स्थिर रहा, लेकिन ठंड का अधिक अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में केवल धूप से ही राहत मिली। लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पाले और कोहरे के साथ शनिवार सुबह की शुरूआत हुई। सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर शहरी क्षेत्र में कम तथा देहात क्षेत्र में अधिक रहा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और लोग छतों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए।
पाले की सफेद चादर सी बिछी थी। सड़कों के किनारे पर धूप निकलने तक हालात ऐसे ही रहेे। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को मौसम साफ रह सकता है, लेकिन पाला कम होने का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें