फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फरर्जीवाड़ा...सरकारी नौकरी करने वाले भी झटक रहे छात्रवृत्ति

Sun, 19 Jan 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरकारी व कंपनियों में नौकरी करने वाले भी छात्रवृत्ति झटक रहे हैं। उन्होंने नौकरी करते हुए बीएड, बीटेक, बीसीए, एमसीए में प्रवेश लिया और फिर छात्रवृृत्ति का लाभ ले लिया। कई ने तो खुद का आय प्रमाण पत्र बनवाकर छात्रवृत्ति झटक ली तो कई के पिता सरकारी नौकरी में होने के बाद उनकी कम आय दिखाते हुए प्रमाण पत्र बनवा लिया।
विज्ञापन

युवाओं ने यहां तक कारनामा कर दिया कि उन्होंने छात्रवृत्ति लेने के लिए अपना ही आय प्रमाण पत्र बनवाकर लगा दिया। शासन में कई मामले में पकड़ में आने पर आवेदन निरस्त कर दिया गया। जबकि कई युवाओं का प्रमाण पत्र पकड़ में नहीं आया तो उनको छात्रवृत्ति का लाभ मिल गया। इनमें काफी युवक ऐसे हैं जो दिल्ली व नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं और बागपत के काॅलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं।
काॅलेजों में सिर्फ परीक्षा देने के लिए आते हैं। उन्होंने फर्जी तरीके से आय प्रमाण पत्र बनाकर छात्रवृत्ति का लाभ लिया है। कई के पिता दिल्ली नगर निगम, ऊर्जा निगम व जल निगम में कार्यरत है। इसके बाद भी फर्जी तरीके से कम आय का प्रमाण पत्र बनाकर छात्रवृत्ति का लाभ ले लिया। यह मामले सामने आने के बाद अब इन सभी की जांच कराकर कार्रवाई की बात अधिकारी कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें