फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं-अनिल चौधरी

विज्ञापन
बड़ौत में शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट एम्पायर अनि? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
शाहमल क्रिकेट एकेडमी में युवा क्रिकेटरों से रूबरू हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट एंपायर
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के खेल मैदान स्थित शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी पहुंचे और खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसलिए लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह गांव डांगरोड जनपद शामली से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो यह सोचता है कि शॉर्टकट से सफलता मिलती है। यह बिल्कुल गलत है। आज बहुत से शिक्षित युवा व खिलाड़ी बेरोजगार घूम रहे हैं। इसलिए जीवन में लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करें, तभी सफलता मिलती है। उन्होंने युवा क्रिकेटरों को टिप्स दिए। वहीं, कोच प्रतीक तोमर की सराहना की। इस अवसर पर उनके बेटे आर्यन व अक्षत चौधरी भी साथ आए। वहीं, युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली। यहां जेवी कॉलेज में ही कार्यरत उनके भाई बाबूराम व सुधीर जावला, सौरभ आदि शामिल रहे। अंत में कोच प्रतीक तोमर ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें