फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में तरावीह पढ़ने का मिलता है सबाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद में सुबह नमाज के बाद तकरीर करते हुए मौलवी हाजी जहीर अहमद ने कहा की रमजान माह खुदा की इबादत का महीना है। इस महीने में की जाने वाली इबादत सबसे अफजल है। तरावीह पढ़ने का सबाब मिलता है।
विज्ञापन

इस महीने में की जाने वाली इबादत का सबाब अन्य दिनों से की जाने वाली इबादत से कई गुना ज्यादा मिलता है। इस महीने में नफील इबादत का सवाब फर्ज इबादत के बराबर तथा फर्ज इबादत का सवाब 70 गुना अधिक मिलता है। इस महीने कुरान-ए-पाक नाजिल हुआ। इसलिए इस महीने में कुरान की ज्यादा से ज्यादा तिलावत करनी चाहिए। अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। हदीस में आया है कि बंदा जब मुझे याद करता है और मेरे जिक्र से उसके होंठ चलते हैं तो मैं उसके साथ होता हूं। रमजान माह में रोजे रखने चाहिए। साथ-साथ पांचों वक्त की नमाज पढ़नी चाहिए। नमाज के पाबंद होकर ही आखिरत बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें