फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खूब हो रहा विकास, अपराधी भी जेलों में गए : जसवंत

विज्ञापन
बागपत के कलक्ट्रेट ​स्थित लोकमंच पर आयोजित कार्यक्रम में लाभा​र्थियों को सम्मानित करते प्रभारी
विज्ञापन
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि यूपी में वर्ष 2017 से पहले विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार होता था। पिछले आठ साल से भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है और अब विकास खूब हो रहा है। अपराधी भी जेलों में चले गए और दंगाई अब दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी मंगलवार को प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि एक समय था, जब यूपी में निवेश से व्यापारी डरते थे और कांधला-कैराना से पलायन किया था। अब व्यापारी निवेश के लिए सबसे अधिक रुचि दिखा रहे हैं। आने वाले समय में उद्योगों का हब उत्तर प्रदेश होगा।
कहा कि पिछली सरकारों में योजना के लाभार्थियों का पैसा भ्रष्टाचार में ही गुम हो जाता था, लेकिन अब बिचौलियों के माध्यम से योजनाएं नहीं चलतीं हैं। अब डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जाता है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को रोजगार के लिए ब्याजमुक्त लोन की व्यवस्था की है। गन्ने का भुगतान करने में तेजी की गई है। पहले चलने लायक सड़क नहीं थी, मगर अब एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां दौड़तीं हैं। मंत्री ने कहा कि बागपत में भी ऐतिहासिक विकास हुआ है।
विज्ञापन

- मेडिकल काॅलेज पर डीएम ने कहा कि मीतली का प्रस्ताव गया
मेडिकल काॅलेज के निर्माण की जगह पर प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि वह बागपत में ही बनेगा, मगर मीतली या बड़ौत को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस पर डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि पहले ही मीतली के लिए प्रस्ताव गया हुआ है। इसके बाद मंत्री ने कहा कि मेडिकल काॅलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें