पूरनपुर नवादा गांव स्थित मंदिर में चोरी के बाद बिना नाग व कलश के शिवलिंग
- फोटो : BAGHPAT
शिवलिंग से पीतल का नाग व कलश चोरी कर ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव के मंदिर से शनिवार को चोर शिवलिंग से पीतल का नाग और कलश चोरी कर ले गए। इस घटना के बारे में ग्रामीणों के साथ आसपास के लोगों को पता चला। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
पूरनपुर नवादा गांव के शिव मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर में चोरी करना निंदनीय है। उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर घटना का जल्द खुलासा करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दो माह पूर्व 20 जनवरी को रटौल गांव के ढिकौली-बंथला स्थित पावन धाम मंदिर से भी चोर पीतल के घंटे के अतिरिक्त प्लास्टिक व लोहे का समान चोरी कर ले गए थे। मंदिर समिति के कार्यकर्ता रणसिंह सैनी ने रटौल पावन धाम मंदिर के संचालक डॉ. पवन सैनी ने बताया कि मंदिर से करीब 40 -50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखी परंतु घटना का खुलासा नहीं किया है।
एक ही गैंग पर दोनों घटनाओं को अंजाम देने का शक
पूरनपुर नवादा व रटौल के मंदिर में चोरी के बारे में लोगों का कहना है कि दोनों घटनाओं में समानता है। दोनों घटनाए एक जैसी हैं। इनमें एक ही गैंग के लोगों के शामिल होने की आशंका है।