छपरौली। कस्बे में वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज की दुकानों में कबाड़ी की दुकान में घुसकर सामान चोरी कर लिया गया। चोरी करने वाला चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा निवासी हरपाल ने बताया कि वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज की दुकानों में उसकी कबाड़ी की दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। इसके बाद रविवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो वहां उसकी टीनशेड टूटी हुई मिली। दुकान के अंदर से एल्यूमिनियम, तांबा, लोहा और गल्ले से रुपये चोरी मिले। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिलने पर पुलिस ने चोर सतीश को गिरफ्तार कर लिया। इसमें जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।