फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बोर्ड के कर्मचारी के मकान से चोर ले उडे हजारो की नगदी और अन्य सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में चोरों ने शनिवार रात दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी के मकान को निशाना बनाया। उनके मकान में घुसकर मकान से हजारों रुपये और एलईडी आदि सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर बड़ागांव फाटक के समीप निवासी मुकेश कुमार दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करता है। वह शनिवार रात घर में सोए हुए थे। किसी समय चोर छत के रास्ते मकान में घुसे। चोर दूसरे कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये और एलईडी आदि सामान चोरी कर ले गए। बदमाश बाहर से मकान का दरवाजा भी बंद कर गए। मुकेश को घटना का पता रविवार सुबह नींद से जागने के बाद चला। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर चोरों के खिलाफ तीस हजार रुपये व एलईडी चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि चोरों का सुराग लगाकर खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें