बागपत। शहर के चमरावल रोड पर पूर्व एडीजीसी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। इसके अलावा मवीकलां गांव में एक मकान में चोरी कर ली गई, जिसमें पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
चमरावल रोड पर रहने वाले पूर्व एडीजीसी अनुज ढाका ने बताया कि पास ही उनका कार्यालय है। जिसका ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर बैटरे समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। दोपहर बाद चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर मवीकलां गांव के रहने वाले रवि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी पर गया था और उसकी पत्नी मंदिर में कीर्तन में चल गई थी। पत्नी मंदिर से वापस घर पहुंची तो घर में चोरी मिली। जहां से मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिये गये। जिसके बाद गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो गांव का एक युवक घर में घुसता और बाहर निकलता हुआ दिखा। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।