फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पेट्रोल पंप पर बंधक बनाकर पीटा, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, ये था मामला

Fri, 04 Oct 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत शहर में पेट्रोल पंप पर युवक को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पंप मालिक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से पेट्रोल पंप पर हवा की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बड़ौत के गांधी रोड स्थित आर्य नगर निवासी चिराग जैन ने कुछ दिन पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से गौरीपुर जवाहर नगर गांव में पेट्रोल पंप पर हवा की व्यवस्था नहीं होने की ऑनलाइन शिकायत की थी। आरोप है कि पंप संचालक ने गुरुवार को उसे धोखे से पेट्रोल पंप पर बुलाया और उसे ऑफिस में बंधक बना लिया। तीन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। 

यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल को रिसोर्ट में बंधक बनाकर पीटा, परिजनों ने शादी का भरोसा देकर बुलाया था दोनों को
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पेट्रोल पंप संचालक मनीष जैन, अमित जैन और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 342 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें