- शहर के वात्सायन पैलेस में चार जुलाई को शहीद धनसिंह कोतवाल की पुण्यतिथि पर होगी संगोष्ठी
फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल की पुण्यतिथि पर चार जुलाई को वात्स्यायन पैलेस में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन से प्रेरणा देना और उनके इतिहास की जानकारी प्रदान करना है। यह जानकारी क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश धामा ने पत्रकार वार्ता में दी।
धामा ने रविवार को मेरठ रोड पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि धनसिंह कोतवाल ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। चार जुलाई को होने वाली संगोष्ठी में इतिहासकार, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ये सभी गणमान्य व्यक्ति अपने विचार साझा करेंगे। तस्वीर सिंह चपराणा ने कहा कि धनसिंह कोतवाल एक योद्धा थे। उन्होंने युवाओं में स्वतंत्रता की चेतना का संचार किया। इस दौरान महेंद्र सिंह धामा, प्रियदीप चौधरी, सतपाल सिंह चौधरी, अमित पंवार, सचिन पंवार, गीता, पल्लवी आदि मौजूद रहे।