फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, पत्नी की मौत और पति-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पट्टी बंजारन गांव के सुनील शर्मा की बाइक मुजफ्फरनगर जिले के खरड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में सुनील और उनका बेटा घायल हो गए, जबकि पत्नी मोनिका (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पट्टी बंजारन गांव निवासी सुनील शर्मा रविवार सुबह अपनी पत्नी मोनिका और अर्चित (1) को बाइक पर लेकर अपनी ससुराल खरड़ जिला मुजफ्फरनगर जा रहे थे। खरड़ गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील और बेटा अर्चित मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए शव पट्टी बंजारन ले आए। अनिल के परिवार में मां रामकली, बड़ा भाई अनिल रह गए हैं। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि मुजफ्फरनगर जिले में हादसा हुआ है, वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें