फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Sun, 11 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शव को सील करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन के सामने रविवार की सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने कूदकर जान दे दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे मेें लिया। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 14546 जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तभी एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी व रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया।

यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, संजीव नैन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


 फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष है। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें