फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंंदूलकर हुए शूटर दादी के कायल

Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शूटर दादी के साथ सचिन तेंदूलकर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत में क्रिकेट के बेताज बादशाह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शूटर दादी प्रकाशो तोमर के कायल हो गए। मुंबई में हुई मुलाकात में उन्होंने दादी की उपलब्धियों को जाना और इसे सराहा। सेल्फी भी ली गई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं। पिछले दिनों गूगल इंडिया के कार्यक्रम में शामिल होने लिए शूटर दादी प्रकाशो तोमर मुंबई गई थीं।

एक कार्यक्रम के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से उनकी मुलाकात हुई। ट्रैप शूटर सीमा तोमर ने सचिन को उनके विषय में बताया। दादी के गांव जौहड़ी और जिले से अवगत कराया। यह भी बताया कि उन्होंने किस तरह शूटिंग सीखी और अपना नाम ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


सचिन ने दादी के साथ काफी देर तक बातचीत की और दादी के हौसले की सराहना की। सीमा तोमर ने बताया कि सचिन तेंदुलकर से मिलकर बेहद खुशी हुई। वह बेहद विनम्र इंसान हैं। उनसे बातचीत किसी भी स्पोर्ट्स पर्सन के लिए प्रेरणास्रोत हो सकती है। दादी ने सचिन के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें