फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के युवक से ट्रेन में लूटपाट 

Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में सोमवार की रात में सहारनपुर के रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में सवार कुछ युवक खेकड़ा के युवक से 12 हजार रुपये, मोबाइल और कीमती कागज लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी युवक अंकित धामा पुत्र महेंद्र सिंह सोमवार की रात्रि में सहारनपुर से वाया शामली खेकड़ा आने वाली ट्रेन में सवार हुआ। रात्रि करीब आठ बजे ट्रेन रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। तभी ट्रेन की डिब्बे में सवार तीन युवकों ने खेकड़ा निवासी अंकित धामा को दबोचा और उससे 12 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड आदि लूटकर ट्रेन से कूदकर भाग गए। युवक ने तुरंत ही ट्रेन को वैक्यूम काटकर रुकवाया।

पीड़ित ने बताया ट्रेन के रुकते ही उसमें सवार कांस्टेबिल उसके पास पहुंचे और उसने घटना की उन्हें जानकारी दी। कांस्टेबिलों ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय अपना नाम और मोबाइल नंबर देकर चले गए। पीड़ित के पिता महेंद्र सिंह मंगलवार को खेकड़ा थाने मेें पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन मामला जीआरपी का होने के कारण पुलिस ने उन्हें थाना जीआरपी  जाने को कहा। पीड़ित ने जीआरपी के अधिकारियों से बदमाशों का सुराग लगाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें